फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलयुगी बेटे ने मां को पीटकर तोड़ा पैर

विज्ञापन
विज्ञापन
कलयुगी बेटे ने अपनी वृद्ध मां के साथ मारपीट कर उनका दाहिना पैर तोड़ दिया। मामला घोरावल कोतवाली क्षेत्र के सेमरा खुर्द गांव का है। रविवार को बंटवारे के विवाद को लेकर बेटे ने मां को ही पीटकर घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार घोरावल कोतवाली क्षेत्र के कन्हारी ग्राम पंचायत के सेमरा खुर्द गांव निवासी रामकली (60) पत्नी मुन्नीलाल को परिजनों ने घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घायल महिला के बड़े बेटे दयाशंकर ने बताया कि जमीन के बंटवारे को लेकर रविवार शाम चार बजे छोटे भाई रविंद्र ने मां के साथ विवाद कर लिया। विवाद करते करते उसने मां को लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। आनन फानन में उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। वृद्ध महिला का पैर टूटने के कारण डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें