फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापा मारकर पुलिस ने वारंटियों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में फरार चल रहे विभिन्न धाराओं के वारंटियों की धर पकड़ तेज हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान पुलिस ने कई स्थानों पर छापा मारकर 49 वारंटियों को धर दबोचा। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने में जुट गई है। पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह के निर्देशन में शनिवार की रात जिले के 22 थानों की फोर्स ने अपने-अपने क्षेत्रों में वांछित वारंटियों की तलाश में छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने 49 वारंटियों की गिरफ्तार करने में सफलता पाई। छापे के दौरान पुलिस को पता चला कि दो वारंटियों की मौत हो चुकी है, जबकि एक वारंटी न्यायालय में समर्पण कर चुका है। चोपन थानाध्यक्ष केके सिंह ने दो, शक्तिनगर थानाध्यक्ष मिथिलेश मिश्र ने दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। घोरावल थाने की पुलिस ने एक, शाहगंज ने दो, पन्नूगंज ने एक, रायपुर ने एक, रामपुर बरोकनिया ने दो, ओबरा ने पांच, जुगैल ने दो, दुद्धी ने एक, विंढमगंज ने दो, बभनी ने पांच, बीजपुर ने दो, म्योरपुर ने दो, पिपरी ने दो और अनपरा थाने की पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा। इसी तरह चुर्क, उरमौरा, बढ़ौली समेत कई गांवों में छापा मारकर 14 वारंटियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें