ककरी में कलश यात्रा निकालती महिलाएं
अनपरा। शिव मंदिर ककरी परासी प्रांगण में रविवार को सात दिवसीय श्री शत्चण्डी यज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया गया।
मंदिर के प्रधान पुजारी रूद्रमणि मिश्रा ने बताया कि रविवार से शुरू हुए श्रीशतचण्डी महायज्ञ 18 जनवरी तक चलेगा इस दौरान विधि-विधान से पूजन अर्चन किया जायेगा। रविवार को 151 महिलाओं ने कलश यात्रा निकालकर आसपास के क्षेत्रों मे भ्रमण कर जल भर कर मंदिर पहुंची। तत्पश्चात यजमान राधेश्याम पाण्डे, मनोरमा पाण्डे, राम बाबू आर पी सिंह ने मंडप प्रवेश, देव देव्यादि आह्वान, अग्नि आह्वान में भाग लिया। इस अवसर पर सहायक आचार्य काली मणि गौतम, प्रवीण मिश्रा, पवन तिवारी, नागेन्द्र चौबे, बृजेश तिवारी, संजय ओझा, ललित मिश्र आदि मौजूद रहे।