म्योरपुर क्षेत्र के पड़री ग्राम पंचायत में बिजली की समस्या को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
म्योरपुर। स्थानीयब्लॉक के पड़री ग्राम पंचायत में रविवार को बिजली समस्या से क्षुब्ध ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। ग्रामीणों का आरोप था कि बिजली विभाग ने ठीक से सभी टोलों का विद्युतीकरण नही किया है।ग्रामीणों ने तत्काल प्रकरण की जांच कराकर घरों को रोशन करने की मांग की है।म्योरपुर विकास खंड की पड़री ग्राम पंचायत में रविवार को बिजली समस्या से क्षुब्ध ग्रामीणों ने गांव में ही प्रदर्शन कर नाराजगी जताई।ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जमुना यादव के नेतृत्व में झ्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का आरोप था कि उनके गांव में पूर्ण विद्युतीकरण नही किया गया है, जबकि उन्हें कनेक्शन बांट दिया गया है।कहा कि यदि उनको एकाएक लंबा-चौड़ा बिल आ गया तो उन्हें भरना पड़ेगा।कहा कि कनेक्शन देने के बावजूद अभी तक उनके घरों को रोशन नही किया जा सका है।ग्रामीणों ने कहा कि यह ग्राम पंचायत के अलावा कमरीडाँड़, चपरा, खंता, चिखला, बराईडाँड़, बोदराडाँड़, महुआरिया, लोटन, हरिजन बस्ती समेत लगभग सभी टोलों का यही हाल है।कहा कि सभी टोलों में विद्युतीकरण अधूरा छोड़ दिया गया है, और उन्हें कनेक्शन भी वितरित कर दिया गया है।ग्रामीणों उदयभान, बंधु, चरकू, गौरीशंकर, नंदू प्रसाद, राजेश, नारद, दशरथ, बुद्धिराम, श्याम बिहारी, सुदर्शन व शोभा आदि ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग उनके साथ अन्याय कर रहा है।कहा कि कनेक्शन देकर गांव को पूर्ण विद्युतीकरण तो कर दिया गया, लेकिन अभी तक उनके घरों को रोशन नही किया जा सकता है।ग्रामीणों ने तत्काल जांच कर कार्यवाही की मांग की है।