फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ब्रिज स्पर्धा में ककरी ओवर आल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। एनसीएल की ओर आयोजित अंतर क्षेत्रीय ब्रिज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए ककरी कोयला क्षेत्र की टीम ओवरआल चैंपियन बनी। दो दिनी स्पर्धा झिंगुरदा कोयला क्षेत्र में आयोजित थी। इसका समापन बृहस्पतिवार शाम हुआ।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान एनसीएल के 12 क्षेत्र व इकाइयों से लगभग 77 प्रतिभागियों ने कला का प्रदर्शन किया। इस दौरान डुप्लीकेट स्पर्धा में नौ टीमों ने भाग लिया एवं पेयर स्पर्धा में 24 टीमों ने हिस्सा लिया। डुप्लीकेट स्पर्धा में ककरी क्षेत्र ने खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में अंकों के आधार पर ककरी क्षेत्र की टीम प्रथम, अमलोरी क्षेत्र को द्वितीय एवं बीना की टीम तृतीय स्थान मिला। कार्यक्रम में भाग लेने वाले विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समापन समारोह के दौरान एनसीएल के निदेशक (कार्मिक) मनीष कुमार बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर एनसीएल के जेसीसी सदस्य अजय कुमार, राकेश कुमार पांडेय, विरेंद्र सिंह बिष्ट, अशोक पांडेय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें