फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ककरी महाराजा ने परासी सुपरकिंग्स को 19 रन से हराया

विज्ञापन
अनपरा प्रीमीयर लीग में​ क्रिकेट खेलते ​खिलाड़ी। स्रोत पाठक
विज्ञापन
अनपरा। तापीय परियोजना के आवासीय परिसर स्थित ऑपरेटिंग क्लब में चल रहे द अनपरा प्रीमियर लीग के नौवें दिन पांच रोमांचक मुकाबले खेले गए। इसमें रेणुसागर हिंदुस्तानी, औड़ीमोड़ इंडियंस, ऊर्जांचल टाइगर्स, अनपरा लायंस और ककरी महाराजा की टीमों ने जीत दर्ज की। दिन के पांचवें मुकाबले में ककरी महाराजा ने परासी सुपरकिंग्स को 19 रन से हराया। पहला मुकाबला अनपरा रॉयल्स और रेणुसागर हिंदुस्तानी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अनपरा रॉयल्स ने आठ ओवर में छह विकेट पर 39 रन बनाए। दिव्यांशु ने सर्वाधिक 17 रन बनाए। जवाब में रेणुसागर हिंदुस्तानी ने 4.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। सुमित मिश्रा ने 24 रन की पारी खेली। अमित पटेल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मुकाबले में काशीमोड़ चैलेंजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में पांच विकेट पर 37 रन बनाए। जवाब में औड़ीमोड़ इंडियंस ने 5.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की। प्रदीप कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। तीसरे मुकाबले में ऊर्जांचल टाइगर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में दो विकेट पर 76 रन बनाए। दिलीप ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 52 रन बनाए। जवाब में डिबुलगंज सुपरस्टार्स की टीम आठ ओवर में चार विकेट पर 62 रन ही बना सकी। दिलीप को मैन ऑफ द मैच चुना गया। चौथे मुकाबले में अनपरा लायंस ने आठ ओवर में छह विकेट पर 77 रन बनाए। ऋषभ ने 21 रन का योगदान दिया, जबकि आशुतोष राय ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेहटा वारियर्स की टीम आठ ओवर में छह विकेट पर 58 रन ही बना सकी। ऋषभ श्रीवास्तव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। पांचवें मुकाबले में ककरी महाराजा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में चार विकेट पर 56 रन बनाए। सत्येंद्र ने 26 रन की पारी खेली, जबकि सम्राट ने दो विकेट लिए। जवाब में परासी सुपरकिंग्स की टीम आठ ओवर में 37 रन पर सिमट गई। इस तरह ककरी महाराजा ने 19 रन से मुकाबला अपने नाम किया। तीन विकेट लेने वाले सुरेंद्र शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें