फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

961 मेधावी विद्यार्थियों काे लैपटाप दिए गए

Thu, 22 Dec 2016 09:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में बेहतर अंक हासिल करने वाले 961 मेधावी छात्र-छात्राओं को गुरुवार को कलेक्ट्रेट में लैपटाप दिया गया। इससे बच्चों के चेहरे खिल उठे। बुधवार को भी इन बच्चों को लैपटाप वितरण के लिए बुलाया गया था, लेकिन जिस वाहन से लखनऊ से लैपटाप आ रहा था, वह रास्ते में ही खराब हो गया, जिसकी वजह से बच्चों को निराश लौटना पड़ा था।
इस मौके पर डीएम सीबी सिंह और सपा जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि उच्च स्तरीय शिक्षा के लिए लैपटाप काफी उपयोगी है। लैपटाप प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं इस आधुनिकता के दौर में लैपटाप का इस्तेमाल सकारात्मक  कार्यों के लिए करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

लैपटाप  वितरण समारोह में वर्ष-2015-2016 के हाई स्कूल व इंटरमीडिएट के कुल 961  छात्र-छात्राओं को प्रदान किये गये। वितरण समारोह में डिप्टी कलेक्टर विशाल यादव, सपा महासचिव हिदायत उल्ला खां, राम प्रसाद यादव, अजय कुमार पाठक, जुबैर आलम, डीआईओएस प्रभुराम चौहान, सहायक लेखाधिकारी संतोष श्रीवास्तव, जिला समाज कल्याण  अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें