फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर अपराधियों से वर्दी में नहीं होगी पूछताछ: एसपी

Sun, 10 Jan 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
चुर्क स्थित पुलिस लाइन के प्रशासनिक सभागार में रविवार को शक्ति वाहिनी संस्था की ओर से मानव तस्करी की रोकथाम के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। अध्यक्षता कर रहे एसपी रामलाल वर्मा ने थाना प्रभारियों को मानव तस्करी करने वालों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। चेतावनी देते हुए कहा कि सादे पोशाक में पुलिसकर्मी किशोर अपराधियों से पूछताछ करें और उनकी उम्र का तहकीकात हाईस्कूल, कक्षा पांच की मार्कशीट और जन्म प्रमाण पत्र से करें।
विज्ञापन


कहा कि किशोर गंभीर अपराध करता है तो उसके विरुद्ध केस दर्ज किया जाए। वयस्क किसी अपराध में शािमल है तो उसका आरोप पत्र तैयार कर उसे सत्र न्यायालय भेजें। आरोप पत्र में किशोर के शामिल होने की सूचना भी सत्र न्यायालय को दें। लेकिन किशोर को दंड प्रक्रिया प्रणाली के तहत सत्र न्यायालय नहीं भेजा जाएगा। किशोर का आरोप पत्र एवं सामाजिक अन्वेक्षण रिपोर्ट तैयार कर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। मीटिंग में सदर एसडीएम हर्षदेव पांडेय, घोरावल एसडीएम कैलाश सिंह, ओसी गिरिजाशंकर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें