फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

312 में मात्र 31 मामले िनपटाए

Tue, 18 Sep 2018 11:20 PM IST
sonebhadra news
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के तीनों तहसीलों में मंगलवार को तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें कुल 312 प्रार्थना पत्र पड़े। जिसमें से 31 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। 281 मामले लंबित हैं। घोरावल में लोगों की समस्या सुन रहे मंडलायुक्त मुरली मनोहर लाल ने समस्याओं के जल्द निस्तारण का निर्देश विभागाध्यक्षों को दिया।  
विज्ञापन

यहां उन्होंने कहा कि तहसील दिवस में अब संबंधित विभाग के अधिकारी अपने-अपने विभागों के समस्याओं को सुनेंगे और जो प्रकरण मौके पर निस्तारित नहीं होंगे, उनका प्रकरण तहसील दिवस के मौके पर विभागीय कार्मिकों की टीम करेगी। जो मामले एक या दो दिन के अंदर निस्तारित नहीं होंगे, उनका निस्तारण उच्च स्तरीय अधिकारी मौके पर जाकर करेंगे। यहां मंडलायुक्त मुरली मनोहर लाल, सीडीओ सुनील कुमार वर्मा, एसपी किरिट राठौड़ समेत अन्य अधिकारियों ने 194 शिकायतें सुनते हुए मौके पर ही 12 मामले निस्तारित किया। आयुक्त ने शेष 178 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने का निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिया। यहां प्रशिक्षु आईएएस एसडीएम मानिकनंदन समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
राबर्ट्सगंज में एडीएम उमाकांत त्रिपाठी व एसडीएम सदर शादाब असलम ने जनता की समस्या सुना। यहां 71 मामलों को सुनते हुए मौके पर कुल 11 मामले निस्तारित किये गए। उधर दुद्धी में एसडीएम रामचंद्र यादव ने जनता की समस्या सुनी। यहां 47 मामले आए, जिसमें से चार मामले ही निस्तारित हो सके। बाकी बचे 43 मामलों को औपचारिकताओं को पूरा करते हुए समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश दिये गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें