फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्ति जागरण में झूमे श्रद्धालु

Sun, 23 Aug 2015 11:24 PM IST
अमर उजाला संवाददाता, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज स्थित मां शिवदेवी महाविद्यालय परिसर में शनिवार की रात भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। इसमें कलाकारों ने विभिन्न देवी-देवताओं का रूप धारण कर एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति की।
विज्ञापन


कलाकारों ने नृत्य और गीत के जरिए पूरा माहौल भक्तिमय बना दिया। एक से बढ़कर एक गीत पर श्रोताओं ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान कलाकार देवाधि देव महादेव, गणेश, पार्वती की भूमिका में वेष धारण कर नजर आए।

विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सावन मास में मां शिवदेवी महाविद्यालय के प्रबंधक जय प्रकाश उर्फ चेखुर पांडेय की ओर से कांवरियों को नि:शुल्क भोजन, दवा, ठहरने और भक्ति जागरण का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन


भक्ति जागरण का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक शंभूशरण यादव ने फीता काट कर किया। चेखुर पांडेय ने एएसपी, घोरावल एसडीएम कैलाश सिंह, सीओ सच्चिदानंद और शाहगंज एसओ राजेश यादव को चुनरी और स्मृति चिह्न देकर उन्हें सम्मानित किया।

इसके बाद इलाहाबाद देवी जागरण ग्रुप के कलाकारों ने भोलेनाथ, मां पार्वती, नंदी की भव्य झांकी प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

विनित ने बम, बम बोल रहा है काशी, गायिका दीक्षा ने जेकर नाथ भोले नाथ ऊ अनाथ कैसे होई...गीत गुना कर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।

जिले के भोजपुरी गायक सुशील मिश्रा ने भोला बैठल बांटे अपना ऊंच कचहरिया गीत सुना कर श्रोताओं को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।

रात भर भक्ति गीतों पर श्रद्धालु थिरकते रहे। भक्ति जागरण में मारकंडेय पांडेय, अशोक चौबे, मुन्ना पांडेय, छोटलाल जायसवाल, विनोद केडिया, धनंजय तिवारी, सर्वेश तिवारी, दिनेश चौबे, अनिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें