जिले की सड़कों पर जुगाड़ से बने वाहन चल रहे है। इन वाहनों का रजिस्ट्रेशन, फिटनेस और इंश्यारेंस तक नही कराया जाता है और न ही इसकी कोई जांच करता है।
क्षेत्र में पुरानी बाइक और स्कूटर को मोडिफाइड करवाकर उसके पीछे एक ट्राली लगवाकर उससे सामान ढोने में इस्तेमाल किया जा रहा है। इन वाहनों से कबाड़ एवं अन्य सामान की ढुलाई की जा रही है। इसी तरह पिकअप व जीप को मोडिफाइड कर डीजे और रथ बनवा दिया गया है। इन वाहनों का रजिस्ट्रेशन, फिटनेस तक नही है। साथ इन वाहनों पर नंबर प्लेट भी नही है। इसके बावजूद ये वाहन स्थानीय पुलिस और यातायात पुलिस के सामने से ये वाहन बिना रोकटोक के निकल जाते हैं। जुगाड़ से बने इन वाहनों से हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है। अगर इन वाहनों से दुर्घटना हो भी जाए तो वाहन स्वामी का पता लगाना भी मुश्किल है और क्लेम में भी समस्या हो सकती है। इसके बावजूद ऐसे वाहनों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस बाबत अनपरा के टीएसआई संजय सिंह का कहना था कि मोडीफाइड वाहनों की जांच कर कार्रवाई होती रहती है। अगर बाइक व स्कूटर से बने जुगाड़ वाहन दिखते हैं तो उन्हें सीज किया जाएगा।