फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: छाया गणतंत्र दिवस का उल्लास, आज फहरेगा ध्वज

विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस की तैयारी शनिवार को जोरों पर रही। स्कूल-कॉलेजों में जहां बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के रिहर्सल में जुटे रहे तो दूसरी ओर बाजार में तिरंगा झंडा, बैज, स्टीकर की भी खूब खरीदारी हुई। शाम होते ही सरकारी व सार्वजनिक भवन रंग-बिरंगे झालरों से जगमगा उठे। आजादी के तराने एक दिन पहले से ही वातावरण में गूंजने लगे हैं।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में होगा। एसपी अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में होने वाले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री समाज कल्याण संजीव सिंह गोंड होंगे। सुबह साढ़े नौ बजे ध्वजाराेहण होगा। इसके बाद परेड का निरीक्षण व मार्चपास्ट किया जाएगा।
परेड ग्राउंड में विभिन्न स्कूलों के बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। इस दौरान सेवा कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कार्मिकों व पुलिस के सहयोगियों को सम्मानित किया जाएगा। इससे पहले सुबह 8.30 बजे सरकारी भवनों पर विभागाध्यक्ष राष्ट्रध्वज फहराएंगे।
विज्ञापन

दस बजे शिक्षण संस्थानों में झंडारोहण होगा। दोपहर एक बजे शहीद स्मारक ग्राम परासी दुबे और रॉबर्ट्सगंज के नेहरू पार्क में शहीद स्तंभ पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम होगा। पूर्वाह्न 11 बजे नगर पालिका की ओर से 04 मलिन बस्तियों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।

म्योरपुर में निकाली गई तिरंगा यात्रा
म्योरपुर क्षेत्र के आश्रम मोड़ पर सत्यमेव जयते सामाजिक सेवा समिति के संयोजन में शनिवार को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान समिति के लोगों ने 76वें गणतंत्र को लेकर नारे लगाए और वीर शहीदों को नमन किया। तिरंगा यात्रा मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर होते हुए किरवानी मोड़ से शुरू होकर आश्रम मोड़ गोविंद बल्लभ पंत प्रतिमा पर आकर समाप्त हुई। इस दौरान जगत नारायण, विजय कुमार गुप्ता, मनीष मौर्य, नीरज, सौरभ मद्धेशिया, दीपेंद्र सिंह, गोलू सिंह, अभिषेक अग्रहरी, मुन्ना यादव आदि मौजूद रहे।


झारखंड बार्डर पर वाहनों की ली गई तलाशी
विंढमगंज थाना क्षेत्र में झारखंड बॉर्डर से होकर गुजरने वाली रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने गणतंत्र दिवस व महाकुंभ के मद्देनजर छोटी सवारी गाड़ियों की गहन तलाशी अभियान चलाया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महाकुंभ और गणतंत्र दिवस पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सवारी गाड़ियों की गहन तलाशी की जा रही है। संदिग्धों पर पैनी नजर रखी जा रही है। बॉर्डर क्षेत्र में जगह-जगह चेकिंग लगा करके धर-पकड़ की जा रही है। पीएसी बल व पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें