फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पीआरडी जवानों के चेहरे पर खिली खुशी, मिठाई खिलाकर मनाया जश्न

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज बढ़ौली चौक पर मानदेय बढ़ने पर मिठाई बांटते पीआरडी के जवान। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से मंगलवार को प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) स्वयंसेवकों के हित में की गई घोषणाओं से जिले के पीआरडी जवानों में खुशी की लहर दौड़ गई। रॉबर्ट्सगंज बढ़ौली चौक पर प्रांतीय रक्षक दल अवैतनिक कल्याण समिति के बैनर तले जवानों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। मुख्यमंत्री ने पीआरडी जवानों का दैनिक ड्यूटी भत्ता 500 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये करने की घोषणा की है। साथ ही जिले के 445 से अधिक पीआरडी स्वयंसेवकों और उनके परिवारों को पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने की घोषणा की गई है। इसके अलावा लखनऊ के ग्राम परवर पश्चिम, सरोजनी नगर में 23 करोड़ रुपये की लागत से बहुमंजिला पीआरडी बैरक बनाने की घोषणा की गई है। जवानों ने इसे आवासीय सुविधा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। स्वर्ण जयंती चौक पर जश्न मनाते हुए जवानों ने कहा कि सरकार ने पीआरडी स्वयंसेवकों की लंबे समय से चली आ रही अपेक्षाओं को पूरा किया है। भत्ता बढ़ाने, कैशलेस इलाज और बैरक निर्माण की घोषणाओं से जवानों में उत्साह है। इस दौरान समिति के जिलाध्यक्ष दशरथ, महामंत्री विमलेश सिंह, संगठन मंत्री सरफराज शाह, जयमणि शर्मा, इंद्र बहादुर गिरी, ओमप्रकाश देव पांडेय, बृजेंद्र प्रसाद, सुरेश प्रसाद, राजमणि शर्मा, बाबूलाल भारती, रामविलास, शीतला प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें