फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से सड़कों पर लगा पानी

Fri, 15 Jul 2016 09:43 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज में धर्मशाला रोड पर स्थित दूकानों में भरा गंदा पानी।
विज्ञापन
 जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज समेत जिले भर में गुरुवार की भोर से हो रही बारिश से जहां मौसम सुहावना हो गया, वहीं कई मोहल्ले की सड़कों पर पानी जमा हो गया। इतना ही नहीं कुछ घरों में भी पानी घुस गया। जल निकासी का समुचित प्रबंध न होने की वजह से जलजमाव हो गया और घरों में पानी घुस गया है। इसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही।
विज्ञापन



रात करीब दो बजे के बाद तड़क-गरज के साथ बारिश शुरू हुई। शुक्रवार की सुबह लोगों की नींद खुली तो देखा चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा था। बारिश के चलते अधिकांश बच्चे स्कूल नहीं गए। कई लोग भीगते हुए ड्यूटी गए। बारिश के चलते राबर्ट्सगंज नगर के नई बस्ती, विकास नगर, अंबेडकर नगर, ब्रम्हनगर, दीपनगर की अधिकांश गलियां कीचड़युक्त हो गईं। सड़क पर फिसलन होने से साइकल और दो पहिया वाहनों से आने-जाने वालों को दिक्कतें हो रही थीं। साफ-सफाई न होने के कारण नालियां ओवरफ्लो हो गई थीं। पुसौली से बढ़ौली चौराहा तक ओवरव्रिज के साइड में बनी नालियों के जाम होने से कई जगह पानी जमा हो गया था।


इसमें से तेज गति से चार पहिया वाहनों के गुजरने से आसपास के मकानों और दूकानों में पानी घुस जा रहा था। दोपहर 12 बजे तक रिमझिम बारिश होती रही। आसमान में काले बादल उमड़-घुमड़ रहे थे। दोपहर दो बजे धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। रामगढ़ संवाददाता के मुताबिक क्षेत्र में बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। किसान धान की नर्सरी की रोपाई कराने में जुट गए है और श्रमिकों को रोजगार मिल गया है। केकराही और करमा प्रतिनिधि के मुताबिक बारिश से लगातार बारिश होने से जहां किसानों को राहत मिली है, वहीं गरीबों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें