फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलनिगम का गेट बंद कर प्रदर्शन

Thu, 18 Jun 2015 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुसाही-बढ़ौली पेयजल परियोजना को शुरू करने के लिए गुरुवार को कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने बढ़ौली गांव में स्थित जल निगम कार्यालय के मुख्यद्वार को बंद कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


 उन्होंने तत्काल कुसाही-बढ़ौली पेयजल परियोजना को चालू कर 115 गांवों में पानी की आपूर्ति करने की मांग की। एक्सईएन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर शीघ्र मांगों को पूर्ण नहीं किया गया तो कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जल निगम की होगी। कार्यकर्ताओं ने कलेक्टे्रट पहुंच कर एडीएम मनीलाल यादव को मांगपत्र सौंपा।
दोपहर करीब 12 बजे कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश संगठन मंत्री उषा चौबे की अगुवाई मेें कार्यकर्ताओं ने जल निगम कार्यालय पर पहुंच कर प्रदर्शन कर मांगों के समर्थन में नारेबाजी की।
विज्ञापन


यहां आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उषा चौबे ने कहा कि कुसाही-बढ़ौली पेयजल परियोजना से 115 गांवों में पानी आपूर्ति होनी है। लेकिन जल निगम के अधिकायिों और कर्मचारियों की लापरवाही से एक भी गांव में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। गांवों में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है।

कड़ी धूप में ग्रामीणों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। कहा कि जल निगम के अधिकारियों की लापरवाही से गांवों में पानी का संकट है।

युवक कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव शत्रुघभन मिश्रा और डा. शिवाजी ने कहा कि जल निगम टैंकरों से गांवों में पानी की आपूर्ति नाममात्र करवा रहा है।

जबकि पानी आपूर्ति के नाम पर भारी भरकम खर्च दिखाया जा रहा है, इसकी जांच होनी चाहिए। कहा कि जन निमग के जनविरोधी कार्यप्रणाली से लोगों मेें नाराजगी है।

कहा कि कुसाही-बढ़ौली पेयजल परियोजना को चालू कर गांवों मेें पेयजलापूर्ति बहाली की जाए। इस मौके पर अमरावती, आशा, मंजू, बसंती, मुनक्का, मुन्नी, सोमरी, सुनीता, हिरावती, गुलाबी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें