फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिपं अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में

Tue, 05 Jan 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के तहत सोमवार को कलेक्ट्रेट में नामांकन पत्रों की वापसी की तिथि निर्धारित थी। आशंका जताई जा रही थी कि बसपा प्रत्याशी सुभाष पाल के प्रस्तावक की ओर से अपना नाम प्रस्तावक से हटाने की प्रक्रिया की जा सकती है। यदि ऐसा हुआ होता तो बसपा प्रत्याशी का नामांकन खारिज हो जाता, लेकिन ऐसा नहीं
विज्ञापन

हुआ। डीएम जीएस प्रियदर्शी के समक्ष नामांकन पत्रों की जांच भी हुई। कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध थे।

 पूर्वाह्न 11 बजे से अपरान्ह तीन बजे तक कलेक्ट्रेट में स्थित डीएम कोर्ट में नामांकन पत्रों के वापसी का समय निर्धारित था। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सपा से अनिल यादव और बसपा से सुभाष पाल नामांकन किए है।

निर्धारित समय समाप्त होने तक किसी प्रत्याशी ने पर्चा वापस नहीं लिया। इससे साफ जाहिर हो गया है कि चुनाव मैदान में दोनों प्रत्याशी एक-दूसरे को पराजित करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। उधर पर्चा वापसी को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात रही। राजमार्ग से कलेक्ट्रेट की ओर जाने वाले मार्ग (प्रथम द्वार) पर
विज्ञापन


पन्नूगंज थाना प्रभारी प्रदीप सिंह चंदेल फोर्स के साथ डटे हुए थे। दूसरे द्वार राबर्ट्सगंज कोतवाली प्रभारी अबरार अहमद और करमा थानाध्यक्ष केडी यादव मौजूद रहे। तीसरे द्वार पर सदर एसडीएम हर्षदेव पांडेय, एएसपी शंभूशरण

यादव और सीओ सच्चिदानंद उपस्थित रहे। चौथे द्वार पर सब इंस्पेक्टर आरके सिंह तैनात रहे। अपर जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम रामचंद्र ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सपा के उम्मीदवार अनिल यादव ने तीन

सेट और बसपा के सुभाष पाल ने एक सेट में पर्चा दाखिल किया है। जांच में दोनों के नामांकन पत्र वैध मिले हैं। किसी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र वापस नहीं लिया है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सात जनवरी को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न कराने की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें