सोनभद्र। संयुक्त शिक्षा निदेशक विंध्याचल मंडल ने बुधवार को यूपी बोर्ड परीक्षा की कापियों के मूल्यांकन कार्य का निरीक्षण किया। दोपहर में मूल्यांकन केंद्र राजा शारदा महेश इंटर कालेज व राजकीय बालिका इंटर कालेज राबर्ट्सगंज पहुंचकर वहां की व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान जेडी ने बताया कि प्रत्येक शिक्षक 35 से 40 कॉपियां मूल्यांकित कर रहे हैं। सभी शिक्षकों का थर्मल स्क्रीनिंग, मॉस्क व हैंड ग्लव्स भी विद्यालय में दिया जा रहा है। राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि काले में अब तक यूपी बोर्ड की 16173 कापियां मूल्यांकित की जा चुकी है।