सोनभद्र। कोतवाली पुलिस ने चोरी के सामान के साथ तीन चोरों को गिरफ्तार कर मंगलवार को चालान कर दिया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गये आरोपी सोनू उर्फ सत्येन्द्र, राजेश कोल और प्रताप कोल निवासीगण पुसौली के पास से एक इलेक्ट्रानिक चपाती मेकर, चार गिफ्ट आइटम, कपड़ा, एक चेन, दो अंगूठी, एक नथिया बरामद हुआ है। बढ़ौली चौक पर चेकिंग के दौरान उक्त आरोपी पकड़े गये। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर सभी का चालान कर दिया। गिरफ्तार करने वालों में उपनिरीक्षक दिनेश राय, अमर सिंह, अंसार सिद्दकी आदि शामिल रहे।