फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में स्पेशल ट्रेन से टकराई जेसीबी, मशीन और ट्रेन इंजन को पहुंचा नुकसान

Fri, 07 Aug 2020 08:00 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन के चपेट में आने से पलटी जेसीबी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

सोनभद्र जिले के बीना पुलिस चौकी इलाके में स्थित घरसड़ी गांव के पास शुक्रवार सुबह 11 बजे विशेष ट्रेन की जेसीबी मशीन से टक्कर हो गई। इसमें मशीन और ट्रेन के इंजन को क्षति पहुंची। जेसीबी चालक को हल्की चोट आई है। ग्राम पंचायत घरसड़ी में पहाड़ी वाले रास्ते में एनसीएल सड़क निर्माण कार्य करा रहा है।

विज्ञापन


इसके लिए आपरेटर जेसीबी मशीन को लेकर जा रहा था। सुबह  11 बजे के आसपास विशेष ट्रेन के इंजन से जेसीबी मशीन को टक्कर लग गई। इससे जेसीबी पलट गई। इस दौरान जेसीबी आपरेटर ने कूद कर जान बचाई। हालांकि उसे हल्की चोट आ गई। घटना के बाद ट्रेन खड़ी हो गई। सूचना पर रेलवे के अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें