एनसीएल के नेहरू शताब्दी चिकित्सालय (एनएससी) परिसर में चल रहे पांच दिवसीय अंतर क्षेत्रीय हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में जयंत टीम ने निगाही टीम को परास्त कर ट्राॅफी पर कब्जा कर लिया। यह प्रतियोगिता लीग कम नॉकआउट के आधार पर खेली गई।
इस दौरान 15 मैच खेले गए, जिनमें एनसीएल की सभी कोयला परियोजनाओं एवं इकाइयों की 12 टीमों से 192 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतिस्पर्धा के समापन समारोह में महाप्रबंधक (मानव संसाधन) राजेश त्रिवेदी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। समापन समारोह में जेसीसी मेम्बर्स अजय कुमार, लाल पुष्पराज सिंह, श्यामधर दुबे, अशोक पांडेय, सीएमओएआई प्रतिनिधि सर्वेश सिंह, सीएमएस एनसीएल डॉ. विवेक खरे, सीएमएस एनएससी डॉ. पंकज, परियोजना जेसीसी सदस्य, एनसीएल स्पोर्ट्स प्रोमोशन बोर्ड मेंबर्स उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का फाइनल मैच जयंत एवं निगाही परियोजना के बीच खेला गया, जिसमें जयंत की टीम ने निगाही की टीम को 4-3 से हराकर विजेता खिताब अपने नाम किया। इस दौरान आलोक होरो (निगाही) को प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट एवं अनादि (जयंत) को गोलकीपर ऑफ़ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया। एनसीएल में प्रतिवर्ष कर्मियों को खेल-कूद से जोड़ने एवं उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास हेतु ऐसी अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता रहा है।