फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अंतरक्षेत्रीय शतरंज स्पर्धा में जयंत की टीम चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीएल की कृष्णशिला कोयला परियोजना में आयोजित तीन दिवसीय अंतरक्षेत्रीय शतरंज प्रतियोगिता में जयंत की टीम चैंपियन रही। प्रतियोगिता टीम चैंपियनशिप और एकल वर्ग में हुई, जिसमें एनसीएल की विभिन्न परियोजनाओं और इकाइयों की 13 टीमों के 61 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

टीम चैंपियनशिप में जयंत परियोजना की टीम ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि निगाही परियोजना की टीम उपविजेता रही। एकल वर्ग में निगाही के अंकित गुप्ता प्रथम, जयंत के कुलश्रेष्ठ द्वितीय और उपेंद्र पांडेय तृतीय स्थान पर रहे। दुद्धीचुआ के श्रवण सिंह चौथे और एनसीएल मुख्यालय के प्रदीप पटेल पांचवें स्थान पर रहे।
समापन समारोह में महाप्रबंधक (मानव संसाधन/कल्याण) राजेश त्रिवेदी, कंपनी जेसीसी सदस्य अशोक मिश्रा व बीएन सिंह, परियोजना अधिकारी (कृष्णशिला) समुद्र गुप्त, परियोजना के विभागाध्यक्ष, एनसीएल स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के सदस्य, श्रमिक संघ के प्रतिनिधि समेत अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

राजेश त्रिवेदी ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि शतरंज पूर्व नियोजन, निरंतर प्रयास और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने वाला खेल है। इससे खिलाड़ियों में रणनीतिक सोच, निर्णय क्षमता और रचनात्मकता का विकास होता है। एनसीएल में वर्षभर क्रिकेट, लॉन टेनिस, बैडमिंटन, फुटबॉल, कैरम, शतरंज, वॉलीबॉल और एथलेटिक्स समेत विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। इनका उद्देश्य कर्मियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ उनके व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें