फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनधन का खाता खुलवाने को उमड़ी भीड़

Tue, 27 Dec 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जन धन खातों में सरकार की तरफ से दो-दो लाख रुपये जमा करने की अफवाह पर लोग बैंकों पर खाता खुलवाने के लिए उमड़ पड़े। राबर्ट्सगंज के पूरब मोहाल में स्थित स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र और म्योरपुर में स्थिति एक बैंक शाखा पर जन धन खाता खोलवाने के लिए भारी भीड़ हुई। खाता खुलवाने आई महिलाओं का कहना था कि उन्हें सूचना मिली है कि मोदी सरकार जनधन खाते में जनवरी में दो-दो लाख रुपये जमा कराएगी। भीड़ से रास्ता जाम की स्थिति पैदा हो गई।
राबर्ट्सगंजग के पूरब मोहाल में एसबीआई का ग्राहक सेवा केंद्र है। यहां मंगलवार की सुबह करीब दस बजे अचानक करीब सौ से अधिक महिलाएं पहुंच गईं। इन महिलाओं ने अपना-अपनाजनधन खाता खुलवाने के लिए केंद्र संचालक पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। भारी भीड़ देख संचालक घबरा गया। उसने फौरन मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिलाओं को समझाकर किसी तरह से वहां से हटाया। खाता खुलवाने आई महिलाओं का कहना था कि उन्हें सूचना मिली है कि मोदी सरकार जनवरी में जनधन खाते में पैसा भेजवाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

म्योरपुर प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में स्थित एक बैंक की शाखा पर दो दिनों से लग रही भीड़ को मंगलवार को पुलिस ने हटवाया। किसी के द्वारा यह अफवाह फैला दी गई है कि प्रधानमंत्री द्वारा जनधन के खातों में जनवरी में लाखो रुपए भेजे जायेंगे। भीड़ से मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को हटाया और लोगों को अपने घर जाने के लिए कहा। कस्बे के एक बैंक में 31 दिसंबर तक जन धन का खाता खोल लेने की अफवाह को लेकर म्योरपुर स्थित कस्बे के एक बैंक में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। बैंक पर बीजपुर, महुली, जलजलिया, डोडहर, चेतवा, नधिरा, कुंडाडीह, बभनडीहा गांव के लोग जमा हुए थे।  भीड़ देख बैंक संचालक थाने में पहुंच गया और मदद मांगी। थानाध्यक्ष राजेश यादव ने बताया की अफवाह के चलते बड़ी संख्या में ग्रामीण म्योरपुर कस्बे के बैंक पर जमा हो गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें