फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन अधिकार पार्टी ने सरकार पर लगाया संस्थानों को बेचने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जन अधिकार पार्टी चला बूथ की ओर कार्यक्रम के तहत मंगलवार को भवानीपुर गांव में जनसभा हुई। इस दौरान किसानों की समस्याओं पर चर्चा हुई। भाजपा सरकार पर सरकारी संस्थानों का बेचने का आरोप मढ़ा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री देवेंद्र शाक्य ने कहा कि आज देश आपातकाल की स्थिति से भी बदतर दौर से गुजर रहा है। केंद्र और प्रदेश की सरकार सरकारी संस्थानों को बेचकर पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक समाज के लोगों को लाचार और गुलाम बनाना चाहती है। किसान अपने तीनों काले कानून को वापस करने की मांग को लेकर दिल्ली में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन सरकार उनकी सुनने को तैयार नहीं है। जन अधिकार पार्टी जिसकी जितनी संख्या उसकी उतनी हिस्सेदारी की बात करती जिससे समाज के अंतिम व्यक्ति के होठों पर मुस्कान दिख सकें। मंडल अध्यक्ष डॉ. भागीरथी सिंह मौर्य, जिला प्रभारी सभापति सिंह मौर्य, जिलाध्यक्ष आदित्य मौर्य, जिला सलाहकार रामनरायन प्रजापति, किसान नेता हरिहर सिंह चौहान, बनवारी सिंह, मुन्ना मौर्य, रामलखन भर्ती, विजय मौर्य, दीपक, अलियार मौर्य, रविशंकर विश्वकर्मा, केशनाथ, चेतनारायण सिंह, पारस सिंह, कल्लू यादव, त्रिपुरारी सिंह, उषा, मुनिया, पूर्वाही, रजमतिया, डॉ. बच्चू लाल आदि रहे। अध्यक्षता जिला प्रभारी सभापति सिंह मौर्य ने की। संचालन जिला महामंत्री रविरंजन शाक्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें