शक्तिनगर। जनसेवा समिति द्वारा शक्तिनगर बस स्टैंड स्थित दुर्गा पूजा परिसर में आयोजित स्वर्गीय शंभू नाथ स्मृति बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में जेम्स और आदित्य (पिता और पुत्र की जोड़ी) विजेता रही। इस जोड़ी ने लगातार दो सेटों में मैच जीतकर प्रतियोगिता का फाइनल अपने नाम किया। प्रतियोगिता में अभिज्ञान मिश्रा और अमिल भट्ट की जोड़ी उप विजेता घोषित की गई। इस जोड़ी ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया।
इस टूर्नामेंट में 14 जोड़ी टीमों ने प्रतिभाग किया। आठ दिनी आयोजन में सभी टीमों ने प्रदर्शन किया। आयोजन को संपन्न कराने में मुख्य भूमिका संजय कुमार बॉस, परमेश्वर कुशवाहा, जन सेवा समिति के अध्यक्ष प्रिंस जायसवाल का रहा। आयोजकों ने प्रतियोगिता सकुशल कराने में पूरी निष्ठा और लगन से कार्य किया। सहयोगी के तौर पर रिंकू गुप्ता, दिनेश भारती, बबलू साहनी, अनिल सिंह, कृष्ण कुमार वर्मा, गोपाल शर्मा, पिंटू गुप्ता, अरविंद सिंह, गणेश श्रीवास्तव, गुरुदीन गुप्ता, रामेश्वर जायसवाल, बलराम बेलवंशी इत्यादि सदस्यों का सहयोग मिला।