रेणुकूट। मुर्धवा-हाथीनाला मार्ग पर जर्जर सड़क की वजह से खराब हुई एक ट्रक के कारण बुधवार की शाम चार बजे से लोग जाम के झाम से जूझते रहे। इस दौरान करीब चार से पांच किमी तक ट्रकों व वाहनों की लाइन लग गई। मगर पुलिस का कहीं पता नहीं चला। बुधवार की शाम चार बजे खाड़पाथर गांव के समीप वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर एक ट्रक के खराब हो जाने से लंबा जाम लग गया। जाम की वजह से दोनों तरफ से करीब चार किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई और लोग जाम के झाम से जूझते रहे। इस दौरान फंसे वाहन चालकों का कहना था कि जर्जर सड़क के कारण आए दिन उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है। मगर अब तक सड़क की मरम्मत नहीं की जा रही है जिससे काफी परेशानियां हो रही हैं।