सोनभद्र। एनटीपीसी के रिहंद स्टेशन में वसीयतनामा संबंधी जानकारी देने के उद्देश्य से बुधवार को परियोजना के कर्मचारी विकास केंद्र द्वारा ऑनलाइन कार्यशाला हुई। मुख्य वक्ता विधि अधिकारी रिहंद वासू प्रजापति ने अधिकारियों को वसीयतनामा के बारे में जानकारी दी। बताया कि वसीयत उस व्यक्ति की अपनी संपत्ति के संबंध में एक कानूनी घोषणा है, जिसे वह अपनी मृत्यु के बाद प्रभावी होने की इच्छा रखता है। एक वसीयत नामा का पंजीकरण अनिवार्य नहीं है, लेकिन फिर भी कोई व्यक्ति दो गवाहों की मौजूदगी मे इसे रजिस्ट्रार कार्यालय में पंजीकृत करवा सकता है। वसीयतनामा की वीडियो रिकॉर्डिंग एक पुख्ता सबूत है जिससे बाद में आने वाली समस्याओं एवं मुकदमेबाजी से बचा जा सकता है। उन्होने बेटियों को समान अधिकार के बाबत जानकारी दी। यहां सभी अपर महाप्रबंधक, महाप्रबंधक व अन्य कर्मचारी ने इस कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन व संयोजन वरिष्ठ प्रबंधक ईडीसी रविंद्र सिंह व धन्यवाद ज्ञापन संतोष विश्वकर्मा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अपर महाप्रबंधकगण केएस मूर्ति, नंद किशोर सिंह, जेपी पांडे व मुकेश कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।