फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जल जीवन मिशन प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखा किया रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन। ब्लॉक परिसर में मंगलवार को जल जीवन मिशन की हर घर नल जल योजना के प्रचार प्रसार के लिए एलईडी वाहन को बीडीओ शुभम बरनवाल एवं एडीओ पंचायत सुनील पॉल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यहां उपस्थित नीलेश कुमार पाठक ने बताया कि ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए ब्लॉक से ग्रामीण क्षेत्रों के लिए वाहन को रवाना किया गया है।
विज्ञापन

एलईडी वाहन के माध्यम से लोगों को शुद्ध पानी के उपयोग और उसे संरक्षित करने सहित दूषित पानी पीने से बचने के लिए जागरूक किया जाएगा। बीडीओ ने कहा कि चोपन ब्लॉक क्षेत्र के हर परिवार को शुद्ध जल मिले इसके लिये केंद्र व राज्य सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। आशुतोष तिवारी ने भी टीम के साथ लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इस मौके पर यूनिसेफ प्रतिनिधि विष्णु मौर्य, अवर अभियंता विवेक कुमार, विकास कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें