फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालीन की बड़ी यूनिट लगाने को जयपुर की कंपनी कर सकती है इनवेस्ट.

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जयपुर की एक कालीन कंपनी सोनभद्र में बड़ी यूनिट लगा सकती है। कंपनी की मिर्जापुर में भी कालीन की यूनिट है। कंपनी के मिर्जापुर के प्रतिनिधि सोनभद्र में कालीन की यूनिट डालने के लिए दौरा भी कर चुके हैं। यह सारी कवायद जिला उद्योग केंद्र की तरफ से की जा रही है।
विज्ञापन

यह जानकारी उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र लोकेंद्र कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि जिले के घोरावल ब्लाक में करीब दो हजार, रामगढ़ में 800 और कोन में करीब 500 बुनकर रहते हैं। कोरोना वायरस के फैलाव पर रोक के लिए घोषित लाकडाउन के बाद जयपुर स्थित कंपनी के प्रतिनिधि जिले में फिर दौरा करेंगे। उस दौरान यहां कंपनी के प्रतिनिधियों से कालीन की बड़ी यूनिट लगाने के संबंध में बातचीत की जाएगी। बातचीत की प्रक्रिया आगे बढ़ने पर कंपनी की तरफ से सर्वे कार्य शुरू किए जाने की उम्मीद है। कंपनी की तरफ से कालीन की बड़ी यूनिट स्थापित किए जाने से जिले के तीन हजार से ज्यादा कालीन बुनकरों को रोजगार मिल सकता है। कोशिश यह भी की जा रही है कि यहीं पर कालीन की बुनाई के लिए कच्चे माल की उपलब्धता भी सुनिश्चित कर ली जाए। अभी कच्चा माल भदोही से मंगाया जाता है। कच्चा माल यहीं पर उपलब्ध होने से कालीन की लागत भी कम होगी। इससे आय में भी इजाफा होगा। उन्होंने बताया कि लाकडाउन खत्म होने के बाद जयपुर की कंपनी से बातचीत की प्रक्रिया तेज कर दी जाएगी। ताकि यथाशीघ्र काम शुरू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें