फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 26 बीघा जमीन के लिए जयदीप बन गया तेजू

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज तहसीलदार न्यायालय से शुक्रवार को एक जालसाज पकड़ा गया। वह फर्जी आधार कार्ड व अन्य पहचान पत्र के माध्यम से एक लंबित वाद में गवाही देने आया था। शक होने पर तहसीलदार ने उससे पूछताछ की तो जालसाजी की पोल खुली। आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। कोतवाली पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

तहसीलदार न्यायालय में बड़हर परगना के नौगांव कला का मिठाई लाल बनाम शोभू का मामला लंबित है। करीब 26 बीघा भूमि से जुड़े इस मामले में पत्रावली शुक्रवार को सुनवाई के दौरान प्रस्तुत की गई। इस दौरान एक व्यक्ति ने खुद को तेजू पुत्र शोभा उर्फ शोभू बताकर शपथ पत्र प्रस्तुत किया। संदेह होने पर तहसीलदार ने पहले से जमा पत्रावलियों से मिलान कराया तो आधार कार्ड व निर्वाचन कार्ड कूटरचित पाया गया। उसे पकड़कर पूछताछ की गई तो उसने अपना वास्तविक नाम जयदीप सिंह निवासी सिरपालपुर माधवगढ़ जिला सतना बताया। उसने बताया कि कुछ लोगों के कहने पर वह पैसे लेकर साक्ष्य देने आया था। उन्होंने ने उसका फर्जी कागजात तैयार कराया था। आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। जालसाजी में शामिल अन्य लोगों को भी चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें