फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जागेश्वर खड़देउर, शकुंतला कसारी और प्रभावती किचार की प्रधान बनीं

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल/रामगढ़। जिले के घोरावल ब्लॉक अन्तर्गत खड़देउर, चतरा ब्लॉक के कसारी और किचार ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव का परिणाम बृहस्पतिवार को जारी किया गया। सुबह शुरू हुई मतगणना में खड़देउर ग्राम पंचायत से जागेश्वर ने प्रधान पद पर जीत हासिल की। वहीं कसारी ग्राम पंचायत से शकुंतला देवी और किचार ग्राम पंचायत से प्रभावती देवी ने जीत हासिल की। ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित प्रधानों का स्वागत किया।
विज्ञापन

खड़देउर गांव में हुए उपचुनाव में प्रधान पद के लिए जागेश्वर और शारदा प्रसाद कोल चुनाव मैदान में खड़े थे। यहां कुल 1033 मतों के सापेक्ष 719 वोट पड़े थे। इनमें जागेश्वर को 431 तथा शारदा कोल को 259 मत मिले थे। 29 वोट अवैध घोषित किया गया। इस प्रकार जागेश्वर ने 172 वोट के अंतर से जीत दर्ज की।
इस मौके पर पर्यवेक्षक नायब तहसीलदार विदित तिवारी, निर्वाचन अधिकारी सुरेशचंद्र पांडेय, सहायक निर्वाचन अधिकारी महेंद्र सिंह, मतगणना सहायक इमरान खान, बाबूलाल मौजूद रहे। चतरा ब्लाॅक में कसारी ग्राम पंचायत के प्रधान रहे अनिल गुप्ता के निधन के पश्चात हुए उपचुनाव में जनता ने उन्ही के परिवार पर भरोसा जताया। परिणाम स्वरूप चुनाव मैदान में खड़ी पूर्व प्रधान अनिल की माता शकुंतला देवी को जीत हासिल हुई। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राधेश्याम को 772 मतों से पराजित किया। शकुंतला को 925 मत मिले जबकि राधेश्याम को 153 मत से संतोष करना पड़ा। तीसरे प्रत्याशी राजू को सिर्फ आठ मत प्राप्त हुए। वही किचार ग्राम पंचायत में मृतक रमेश मौर्या की पत्नी प्रभावती देवी विजयी हुई। उनको कुल 435 मत प्राप्त हुए। मनोज कुमार बिंद को 403 मत और प्रभावती देवी को 31 मत मिले। मतगणना शांति पूर्वक संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें