फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: धूमधाम से जगन्नाथ की रथयात्रा निकली

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर में शुक्रवार को रंगीला कांवर संघ के तत्वावधान में भगवान जगन्नाथ की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वैदिक मंत्रोच्चार और विधिवत पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई शोभायात्रा गाजे-बाजे व भक्ति गीतों के बीच नगर के प्रमुख मार्गों से निकली।
विज्ञापन

शोभायात्रा की शुरुआत गुरुद्वारा से हुई, जो महिला थाना रोड, सिविल लाइन, बढ़ौली चौक, धर्मशाला चौक, मेन चौक, शीतला माता मंदिर होते हुए नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई आगे बढ़ी। भगवान जगन्नाथ की मनमोहक झांकी को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने आरती उतारी और फूलों की वर्षा कर भक्ति भाव से स्वागत किया। यात्रा के दौरान नगर भक्तिमय माहौल में रंग गया। आयोजकों की ओर से प्रसाद वितरण भी किया गया। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों और जयकारों के साथ वातावरण को उल्लासमय बना दिया। शोभायात्रा में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी, महेश सोनी, विनोद सोनी, मनीष अग्रहरी, डॉ. एचएन त्रिपाठी, बच्चा सोनी, श्याम उमर सहित कई श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें