फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जनसंवाद में महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे उठाए

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। रोजगार अधिकार अभियान के तहत 10 नवंबर को नई दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन के प्रचार के लिए म्योरपुर के विभिन्न गांवों में जनसंवाद हुआ। इस दौरान महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दे उठाए गए।
विज्ञापन

व्यापारियों ने बताया कि महंगाई के कारण व्यवसाय संकट के दौर से गुजर रहा है। लोगों की आमदनी घट रही है, जिससे उनकी क्रय शक्ति में गिरावट आई है। अभियान के नेताओं ने कहा कि देश के हर नागरिक को रोजगार दिया जा सकता है, बशर्ते सरकार नीतियों में बदलाव करने के लिए तैयार हो। अभियान की टीम ने विभिन्न विद्यालयों में अध्यापकों और छात्रों से मुलाकात की और निजी डिग्री कॉलेज में प्रचार अभियान चलाया। युवाओं ने कहा कि आदिवासी समाज की बच्चियां पढ़ना चाहती हैं, लेकिन डिग्री कॉलेज न होने से उन्हें पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ती है। अभियान में युवा मंच की जिलाध्यक्ष रूबी सिंह गोंड, जिला संयोजक सविता गोंड, ओबरा डिग्री कॉलेज की छात्र नेता गुंजा गोंड, सुगवंती गोंड, प्रशांत शुक्ला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें