फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: रतन टाटा को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। घोरावल उद्योग व्यापार मंडल की बैठक बृहस्पतिवार दोपहर अशोक मोदनवाल के प्रतिष्ठान पर हुई। इसमें उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर व्यापारियों ने दुख प्रकट किया। दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

घोरावल उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष दयाशंकर गुप्ता ने कहा कि रतन टाटा उद्योगपति के साथ समाजसेवी और विचारक भी थे। देश की आजादी की लड़ाई में टाटा घराने का योगदान रहा है। व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष अरुण कुमार पांडेय, महामंत्री राजकुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष बृजेश कुमार, डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव, पूर्व महामंत्री अमरेश चंद्र, पूर्व अध्यक्ष घनश्यामदास केडिया, उदितलाल अग्रहरि ने उनके निधन को उद्योग व्यापार जगत एवं देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

पद्म विभूषण रतन टाटा को दी गई श्रद्धांजलि

सोनभद्र। पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा एवं भारतीय विधिक सहायता एसोसिएशन के संयुक्त बैनर तले बृहस्पतिवार को शोकसभा हुई। इसमें पद्म विभूषण रतन टाटा के निधन पर शोक जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अध्यक्षता कर रहे रामगोपाल दुबे ने रतन टाटा की नेतृत्व क्षमता, परोपकारिता, दूरदृष्टि की प्रशंसा की। भारतीय विधिक सहायता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप जायसवाल ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया। इस मौके पर राजेश यादव, सुरेश सिंह कुशवाहा, विमल प्रसाद सिंह, फूल सिंह पटेल, संतोष चतुर्वेदी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें