फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्ज्वला का कनेक्शन नहीं मिलने से असंतोष

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। परसोई स्थित गैस एजेंसी से जुड़े क्षेत्रों के उपभोक्ताओं ने उज्ज्वला योजना का लाभ न मिलने का आरोप लगाया है। एजेंसी संचालक पर मनमानी का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों से शिकायत की है।
विज्ञापन

लगभग 3-4 वर्ष पूर्व अगोरी खास व घटिहटा के ग्रामीणों ने उज्ज्वला योजना के तहत फार्म भरा था। ओबरा भारत गैस एजेंसी की ओर से ग्रामीणों को गैस, चूल्हा सहित अन्य सामानों का वितरण अब तक नहीं किया गया। आरोप है कि ग्रामीणों की ओर से गैस के लिए जब भी पूछा जाता है तो उन्हें भला-बुरा कहकर भगा दिया जाता है। एजेंसी को इस क्षेत्र में अधिसूचित किए जाने से ग्रामीणों का कनेक्शन अन्य जगहों पर भी नहीं हो पा रहा है। अकेले अगोरी गांव से 16 लोगों को कनेक्शन नहीं मिल पाया है। ग्राम पंचायत घटिहटा के औरावती भी उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन पाने को भटक रही हैं। महिला सुरक्षा एवं जन सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष सावित्री देवी ने डीएम, सीडीओ व डीएसओ को शिकायती पत्र भेजकर समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें