फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयरन लेडी इंदिरा को किया याद

Thu, 19 Nov 2015 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
देश की पूर्व प्रधानमंत्री एवं आयरन लेडी के नाम से विख्यात इंदिरा गांधी को कांग्रेसजनों ने गुरुवार को जन्मदिन पर याद किया। राबर्ट्सगंज स्थित चाचा नेहरू पार्क में इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। इस दौरान इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तृत प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन



इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला महासचिव एवं प्रवक्ता अनिल कुमार सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश के विकास में अहम भूमिका निभाई।


ऐसे में सभी लोगों को इंदिरा गांधी के मार्ग का अनुसरण करने की जरूरत है। जिला कोषाध्यक्ष सुशील पाठक ने कहा कि इंदिरा गांधी एक कुशल प्रशासक, त्वरित निर्णय कर्ता, सफल विचारक रहीं। इसके अलावा अखंडता के लिए अपनी जान की परवाह न करते हुए देश के लिए शहीद हो गईं।
विज्ञापन



इस मौके पर नुरूद्दीन खां, रामबचन चौहान, बटेश्वर पनिका, धर्मेंद्र सिंह, देवेंद्र खरवार, राजेंद्र श्रीवास्तव, प्रदीप चौहान, राजेंद्र सिंह, मोहन वियार, रामेश्वर यादव, श्रीप्रकाश सिंह,  विजय कुमार शामिल रहे।


उधर जिला महिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर भी देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री एवं आयरन लेडी स्व. इंदिरा गांधी की जयंती पूर्व कार्यवाहक जिलाध्यक्ष सोनी गुप्ता की अध्यक्षता में मनाई गई।


इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर पूनम सिंह, रेखा राव, कलावती, प्रभावती, सुशीला, गुड़िया, कमलावती, कुमुद त्रिपाठी, पूनम देवी, ज्योति देवी, ऊषा देवी, रमपतिया,अनीता, रामदुलारी, गुलाबी देवी मौजूद रही।


इसी प्रकार से राबर्ट्सगंज ब्लाक के बभनौली गांव में महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश सचिव पूजा द्विवेदी की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई।
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने इंदिरा गांधी के मार्ग का अनुसरण करने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर कीर्ति द्विवेदी, ममता, प्रियंका, रंजना, रीना आदि मौजूद रही।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें