फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई और पॉलीटेक्निक कॉलेजों की जांच, टीम गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। आईटीआई और पॉलीटेक्निक कॉलेजों की विस्तृत जांच की जाएगी। इसमें उनके यहां मौजूद संसाधनों, शिक्षकों के शैक्षिक योग्यता की भी जांच होगी। यह भी देखा जाएगा कि उनके यहां बच्चों की पढ़ाई के लिए क्या इंतजाम हैं। इसके लिए कमेटी गठित कर दी गई है। जिले में कुल 42 आईटीआई और पालीटेक्निक कॉलेजों की जांच कराई जानी है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के सूत्र बताते हैं कि जिले के सभी डिग्री कॉलेजों, बीएड व बीटीसी कॉलेजों, आईटीआई और पॉलीटेक्निक कॉलेजों की जांच के लिए शासन स्तर से आदेश हुआ था। यह जिम्मेदारी समाज कल्याण विभाग को दी गई थी। बाद में स्कूल प्रबंधन से जुड़े लोगों ने न्यायालय में वाद दाखिल कर इस पर आपत्ति जताई। वहां से मिले आदेश के बाद शासन ने जांच को अलग-अलग हिस्से में बांट दिया। जिस क्षेत्र की जांच थी उस विभाग के अधिकारी को जांच की जिम्मेदारी दी गई। जिले में संचालित होने वाले आईटीआई, पॉलीटेक्निक कॉलेजों की जांच के लिए तकनीकी कॉलेजों से जुड़े लोगों को जिम्मेदारी दी गई। अब जांच शुरू भी हो गई है। हालांकि स्कूल प्रबंधन से जुड़े लोग इसे गलत ठहराते हुए जांच का तरीका बदलने की मांग कर रहे हैं।
इन बिंदुओं पर होनी है जांच
शासन से मिले निर्देश में कमेटी बनाकर जांच करना है। इसमें संस्थाओं की मान्यता, पाठ्यक्रम की मान्यता, स्वीकृति सीट, निर्धारित शुल्क आदि की विस्तृत जांच करनी है। इसके साथ ही यहां अध्यापक कार्य करने वालों की मानक के अनुसार न्यूनतम अर्हता तथा सत्यापन के दौरान संस्थाओं में कार्यरत अध्यापकों की शैक्षिक अर्हता व सक्षम स्तर पर अनुमोदन, स्वीकृति आदि की जांच होनी है। यहां की व्यवस्थाओं की भी जांच होनी है।
विज्ञापन

कॉलेजों में जो जांच होनी है उसमें तैनात शिक्षकों की योग्यता, वहां छात्र-छात्राओं की सुविधाएं और मान्यता आदि के अभिलेख की जांच जोनी है। जो भी होगा शासन के निर्देशानुसार ही होगा। - अभिषेक सिंह, जिलाधिकारी-सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें