दुद्धी। जिले में तैैनात एक खंड शिक्षा अधिकारी का वायरल हो रहे ऑडियो की जांच सीओ दुद्धी संजय वर्मा ने शुरू कर दी है। सीओ ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी का अधिकारियों को रिश्वत देने के मामले में एक ऑडियो वायरल हुआ है। ऑडियो को गंभीरता से लेते हुए डीएम एस.राजलिंगम ने जांच की जिम्मेदारी उन्हें दी है। सीओ ने बताया निष्पक्ष ढंग से मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस मामले में संबंधित अधिकारी और लोगों के बयान अंकित किए जा रहे है। जल्द जांच पूर्ण कर रिपोर्ट डीएम को सौंप दी जाएगी। उधर खंड शिक्षा अधिकारी के विरूद्ध जांच शुरू होने की भनक लगते ही शिक्षा विभाग में खलबली मच गई।