सोनभद्र। ग्राम पंचायत करारी केे गोरडीहा गांव में मत्स्य पालन के लिए किए गए तालाब पट्टे की जांच शुरू हो गई है। मिली शिकायत के आधार पर एडीएम योगेेंद्र बहादुर सिंह ने क्षेत्रीय लेखपाल को पट्टे से संबंधित पत्रावलियों के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया है। कुछ दिनों पूर्व एडीएम को शिकायती प्रार्थना पत्र के माध्यम से जानकारी हुई कि गोरडीहा गांव में नियमों को दरकिनार कर मत्स्य पालन के लिए तालाब का पट्टा कर दिया गया है। एडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की है। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता का आरोप है कि अनुसूचित जाति का व्यक्ति मत्स्य पालन के लिए तालाब लेने को तैयार था, लेकिन नियमों की अनदेखी करते हुए पिछड़ी जाति के व्यक्ति के नाम पट्टा कर दिया गया। जांच होने पर सच्चाई खुलकर सामने आएगी। कहा कि शिकायती की जांच के क्रम में लेखपाल को पत्रवलियों के साथ उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया है। सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत करारी केे गोरडीहा गांव में मत्स्य पालन के लिए तालाब के किए गए पट्टे के पत्रावली के साथ क्षेत्रीय लेखपाल को बुुलाया है। जांच में शिकायत सही मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।