फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद में गड़बड़ी का आरोप, सीबीआई जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। पूर्वांचल नव निर्माण मंच ने जिले में धान खरीद में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी होने का आरोप लगाया है। मंच ने इसकी सीबीआई जांच की मांग की है। मंच का राबर्ट्सगंज कृषि मंडी समिति में बेमियादी धरना सोमवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। डीएम को ई-मेल के जरिये पत्र भेजकर धान खरीद सुनिश्चित कराने की मांग की है। मंच के उपाध्यक्ष गिरीश पांडेय ने कहा कि धान खरीद में व्यापक पैमाने पर धांधली की गई है। इससे जिले के वास्तविक किसान अपना धान लेकर दर-दर भटक रहे हैं। उन्होंने डीएम से केंद्रों पर बैठे किसानों का धान खरीद सुनिश्चित कराने के साथ-साथ धान खरीद सत्र 2019-20 और 2020-21 में किये गए धान खरीद की भौतिक जांच सीबीआई से कराने की मांग की। कहा कि जब तक फर्जी किसान व भ्रष्ट अधिकारी जेल नहीं जायेंगे तब तक वास्तविक किसान ऐसे ही परेशान होते रहेंगे। बिरधी साधन सहकारी समिति से आये किसान राकेश कुमार सिंह और नागेंद्र सिंह ने बताया सहकारी समिति पर पंजीकृत किसानों के बजाय बाहरी किसानों का धान धड़ल्ले से शुरू में लिया गया। जब तक वास्तविक किसान केंद्र पर पहुंचते तब तक खरीद बंद कर दी गई। सोमवार को धरने पर जवाहर सिंह, पवन सिंह, मनोज, सुरेंद्र कुमार सिंह, शिवकुमार, कृष्ण कुमार, अमित कुमार, कमलेश सिंह, राजेश, धर्मराज सिंह, लवकुश पटेल, सुमित पटेल, पारस नाथ, राजू नंदन सिंह, रामधनी, रामेश्वर, सुभाष चंद्र, राममूरत आदि बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें