फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

411 स्कूलों के छात्रवृत्ति आवेदन में गड़बड़ी की हो रही जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कक्षा नौ से इंटर, बीए, एमए सहित व्यवसायिक शिक्षा लेने वाले 48,336 छात्रवृत्ति आवेदनों में कहीं कोई गड़बड़ी तो नहीं, इसके जांच की जिम्मेदारी समाज कल्याण विभाग को दी गई है। जिले के कुल 411 स्कूलों के डाटा की जांच की जा रही है। जिलाधिकारी के निर्देश पर हो रही जांच में का बुधवार को अंतिम दिन है। शाम तक समाज कल्याण अधिकारी डीएम को रिपोर्ट देंगे। उसी के अनुसार डाटा आगे भेजा जाएगा।
विज्ञापन

विभिन्न माध्यमिक, इंटर कॉलेज, आईटीआई कॉलेज व डिग्री कॉलेजों में करीब 60 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। नामांकन के बाद ही छात्रवृत्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई थी। पहली बार में कम आवेदन होने के कारण तीन-चार बाद तिथि बढ़ाई गई तो आवेदन करने वालों का आंकड़ा 50 हजार के करीब पहुंचा। प्री-मैट्रिक यानी कक्षा नौ और 10 के कुल 196 स्कूलों में पढ़ने वाले 14,462 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। इसी तरह पोस्ट मैट्रिक यानी 11 व 12 के कुल 11,422 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। 12वीं के बाद या व्यवसायिक कक्षाओं में प्रवेश लेने वाले 22,452 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया गया है। इन सभी आवेदनों में कहीं दोहराव या अन्य गड़बड़ी की आशंका को लेकर जांच करते हुए सत्यापन किया जा रहा है। जो गड़बड़ी होगी उसे स्कूल स्तर पर या समाज कल्याण विभाग के स्तर पर सुधारा जाएगा। पोस्ट मैट्रिक व व्यवसायिक शिक्षा के कुल 212 स्कूलों से आवेदन हुआ है।
छात्रवृत्ति आवेदन में कहीं कोई गड़बड़ी तो नहीं हुई इसकी जांच की जा रही है। 20 जनवरी को इसकी रिपोर्ट दी जानी है। जो गड़बड़ी होगी उसे सुधार किया जाएगा। - रमाशंकर यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी-सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें