सोनभद्र। बाल भिक्षावृत्ति रोकने के लिए शनिवार को राबर्ट्सगंज नगर में पुलिस प्रशासन की तरफ से जागरूकता अभियान चलाया गया। लोगों को बाल भिक्षावृत्ति कराने वालों के बारें में सूचना देने की अपील की गई। अधिकारियों ने बताया कि बाल भिक्षावृत्ति कराने वालों को चिह्नित करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बालमित्र थाना प्रभारी शिवानी मिश्रा के नेतृत्व में राबर्ट्सगंज नगर स्थित रोडवेज बस स्टेशन, बढ़ौली चौक, धर्मशाला चौक, चंडी होटल, महिला थाना रोड, सिविल लाइंस रोड, रेलवे स्टेशन, शीतला मंदिर सहित तमाम भीड़भाड़ वाले स्थानों की पहचान करते हुए वहां अभियान चलाया गया। बच्चों से भीख न मंगवाने की अपील की गई। इस अभियान में यातायात पुलिस, विशेष किशोर इकाई बाल कल्याण जिला प्रशासन, शैक्षिक संगठनों के सहयोग से लिया गया। इसमें छोटे-छोटे बाल बालिकाओं से भीख मंगवाने को लेकर उनको रेस्क्यू कर उनका सहयोग किया जाएगा और बच्चों को उनके घर तक पहुंचाया जाएगा। देर रात चट्टी चौराहों पर मिले बालक-बालिकाओं को थाने में सुरक्षित रखते हुए भोजन, कपड़े, शौचालय आदि सामानों की उपस्थिति की जाएगी। अभियान में मुख्य रूप से केके सिंह, विधिक सह परिवीक्षा अधिकारी, नेहा अग्रवाल, रोमा पाठक, शेषमणि दुबे आदि उपस्थित रहे।