फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: नशेड़ी कार चालक ने बाइक को टक्कर मारी, दूर तक घसीटा

विज्ञापन
ओबरा में घटना के बाद कार में फंसी बाइक।  स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
ओबरा। ओबरा में सोमवार रात नशे में धुत एक कार चालक ने जमकर उत्पात मचाया। उसने शारदा मंदिर डिग्री कॉलेज रोड पर सड़क किनारे खड़ी एक बाइक को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर के बाद वह बाइक को काफी दूर तक घसीटता ले गया, जिससे मौके पर भारी हंगामा हो गया। पुलिस ने सूचना पाकर आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया। यह घटना रात करीब पौने दस बजे हुई। तेज रफ्तार कार चालक शराब के नशे में था और वाहन से नियंत्रण खो बैठा। बाइक कार के अगले हिस्से में फंस गई थी, फिर भी चालक ने कार नहीं रोकी। बाइक के रगड़ने की तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने घेराबंदी कर कार को रुकवाया। टोकने पर नशे में धुत चालक ने अपनी गलती मानने के बजाय लोगों से गाली-गलौज की। ओबरा पुलिस ने आक्रोशित भीड़ को शांत कराया और चालक को उसकी कार सहित थाने ले आई। थाने में चालक का मेडिकल कराया गया। ओबरा थाना प्रभारी नागेश कुमार सिंह ने बताया कि भलुआ टोला निवासी सुनील गुप्ता की क्षतिग्रस्त बाइक थी। सुनील गुप्ता की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें