फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपेन कास्ट खनन पर होगी अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। नॉर्दर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) लगातार चौथी बार इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन ओपेन कास्ट माइनिंग टेक्नालजी एंड सस्टेनिबिलिटी ‘आइकॉम्स 2021’ का आयोजन कर रही है। यह कॉन्फ्रेंस विश्व ऊर्जा दिवस के तारतम्य में 13 व 14 दिसंबर को आयोजित होगी। इस कॉन्फ्रेंस के आयोजन में आईआईटी बीएचयू, वाराणसी नॉलेज पार्टनर की महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस बदलते परिदृश्य में जब वैश्विक स्तर पर स्वच्छ ऊर्जा, दीर्घकालिक व हरित खनन, कार्बन फुटप्रिंट में कमी तथा जलवायु परिवर्तन एक ज्वलंत मुद्दा है , ऐसे में कोयला उद्योग द्वारा पर्यावरण अनुकूल विधियों से राष्ट्र की ऊर्जा आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने व चर्चा के लिए विश्व भर से जाने माने शिक्षाविद, वैज्ञानिक समुदाय और कोयला उद्योग के पेशेवरों की मौजूदगी होगी। अंतर्राष्ट्रीय कोन्फ्रेंस का मेजबान एनसीएल होगा। एनसीएल के प्रवक्ता राम विजय सिंह ने बताया कि आइकॉम्स 2021 के लिए देश विदेश से सैकड़ों शोध पत्र प्राप्त हुए हैं जिनमें से चुने हुए सर्वश्रेष्ठ शोध पत्र कॉन्फ्रेंस के दौरान संबन्धित वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों व तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा प्रस्तुत किए जाएंगे। इस गहन मंथन से कोयला खनन उद्योग को एक नई दिशा प्राप्त होगी।
विज्ञापन

जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें