फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशाएं मलेरिया रोगियों की जांच कर देंगी दवाएं: संयुक्त निदेशक

विज्ञापन
म्योरपुर क्षेत्र के सेंदुर मकरा गांव में ग्रामीणों से जानकारी लेते संयुक्त निदेशक मलेरिया - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
म्योरपुर। मलेरिया विभाग के संयुक्त निदेशक लखनऊ डॉक्टर अवधेश यादव ने लगातार दूसरे दिन सोमवार को भी सेंदुर मकरा ग्राम पंचायत का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आशाओं को मलेरिया के प्रति प्रशिक्षित किया। सेंदुर मकरा ग्राम पंचायत के निरीक्षण के दौरान उन्होंने मलेरिया पीड़ितों से मुलाकात कर दवाओं के सेवन के साथ ही मच्छरदानी का उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने लोगों को दवा खाने के लिए जागरूक करने के साथ ही झाड़-फूंक, सोखा व ओझा से इलाज न कराने की सलाह दी। जेडी मलेरिया ने गांव में चल रहे मेडिकल कैंप एवं दवा के छिड़काव का भी निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने म्योरपुर सीएचसी में आशाओं को घर-घर जाकर मलेरिया का इलाज कराने की ट्रेनिंग दी। उन्होंने कहा कि आशाओं की निगरानी में दवा देते रहने से रोगी का बेहतर उपचार हो सकेगा। उन्होंने कहा गांव की स्थिति नियंत्रण में होने की बात कही। इस मौके पर राज्य मलेरिया मुख्यालय के प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ आशुतोष अवस्थी, डॉ भानु, डॉ अमृत शुक्ला, मलेरिया निरीक्षक प्रवीण सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी धर्मेंद्र नारायण श्रीवास्तव, अमित कुमार शुक्ला आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें