फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर कॉलेज के प्रवक्ता की पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के सिरसाई ग्राम में सोमवार की सुबह इंटर कॉलेज के प्रवक्ता की पत्नी ने संदिग्ध हाल में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के वक्त परिवार के अन्य सदस्य घर में मौजूद नहीं थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के लिलवाही ग्राम निवासी प्रदीप कुमार सिंह शाहगंज के जंग बहादुर इंटर कॉलेज प्रवक्ता पद पर कार्यरत हैं। वह सिरसाई ग्राम में किराए का मकान लेकर पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते हैं। सोमवार की सुबह प्रदीप कुमार अपने बच्चों को लिलवाही पहुंचाने गए थे। लौटे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी प्रयास के बाद दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचे तो पत्नी पूजा सिंह (29) पंखे से फांसी लगाकर लटक रही थीं। आनन-फानन उसे नीचे उतारकर घोरावल सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना कस्बा घोरावल पुलिस चौकी और मृतका के मायके मिर्जापुर के हलिया थाना क्षेत्र के सोनगढ़ा ग्राम रहने वाले परिजनों को दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। इस संबंध में कस्बा चौकी प्रभारी तेज बहादुर राय ने बताया कि मृतका के मायके वालों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें