ठेके में साझेदारी को लेकर हुए विवाद का मामला शुक्रवार को भी गरमाया रहा। प्रकरण में एक्स पर जहां चेक बाउंस मामले में जारी एनबीडब्ल्यू का अनुपालन न किए जाने की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की जाती रही। वहीं इस मामले में आरोपी बनाए गए बलदेव सिंह का कहना था कि न्यायालय से 23 दिसंबर को जारी जिस वारंट को लेकर शिकायत की जा रही है। उसे न्यायालय ने अगले ही दिन 24 दिसंबर को निरस्त कर दिया। प्रकरण में एसपी ने एसएचओ रॉबर्ट्सगंज को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।