फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेलवादह में टीम ने पर्यटन की संभावनाएं तलाशी

Wed, 26 Sep 2018 11:47 PM IST
sonbhadra
विज्ञापन
बेलवादह पिकनिक स्पाट का निरीक्षण करती पर्यटन विभाग की टीम। - फोटो : sonbhadra
विज्ञापन
अनपरा। ऊर्जांचल का मिनी गोवा कहे जाने वाले बेलवादह का बुधवार को वाराणसी और दिल्ली से आयी पर्यटन विभाग की टीम ने दौरा कर पर्यटन की संभावनाओं की तलाश की।
विज्ञापन

वाराणसी से आये पर्यटन विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर अविनाश चन्द, मंडल पर्यटन अधिकारी बृजेश यादव, आनंद कुमार व आर्टिटेक्ट की एक टीम ने पर्यटन स्थलों का दौरा कर पर्यटन की संभावनाओं की तलाश की।

बेलवादह पहुंचे पर्यटन विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर अविनाश चन्द्र ने बताया कि ऊर्जांचल ऊर्जा की राजधानी के साथ ही प्राकृतिक खनिज संपदाओं से भरा हुआ है। यहां पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखते हुए रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जो चार अक्टूबर को सरकार को सौंपी जायेगी।
विज्ञापन


बेलवादह का दृश्य मिनी गोवा की याद दिलाता है। चारों तरफ से जंगल पहाड़ और बीच में समुद्र जैसा पानी से भरा रिहंद जलाशय की वादियां मनमोहक है। केन्द्र सरकार सोनभद्र को पर्यटन की पटल पर आगे लाना चाह रही है। उन्होंने मुक्खाफाल, शिवद्वार, अबाड़ी, बेलवादह, फासिल्स पार्क,  इको प्वाइंट, हाथीनाला पार्क आदि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


टीम ने सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए रिपोर्ट को तैयार कर रही है। इस दौरान टीम में फिल्म निर्देशक नितेश भारद्वाज भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें