फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने छठ घाट का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। उपजिलाधिकारी सदर ने सोमवार को राबर्ट्सगंज नगर स्थित विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान तालाब और भींटे पर गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। अधिशासी अधिकारी को घाटों की सफाई कराने और पक्के घाट की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। एसडीएम डा. केएस पांडेय ने सबसे पहले राबर्ट्सगंज कोतवाली के पीछे स्थित अकड़हवा पोखरे का निरीक्षण किए। छठ पूजा पर होने वाले आयोजन के संबंध में संबंधित सभासद से जानकारी ली। पोखरे के दक्षिण भींटे पर बना पक्का घाट जीर्ण-शीर्ण अवस्था में होने तथा यहां गंदगी पर नाराजगी जताई। अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरि को पक्के घाट का मरम्मत कराकर साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया इसके बाद नगर स्थित रामसरोवर तालाब, नगर पालिका क्षेत्र से सटे छोटी नहर छठ घाट का निरीक्षण किया। कहा कि घाटों पर साफ-सफाई में यदि कर्मचारी लापरवाही बरतते हैं तो उनके उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान डीपीएम नीरज, सभासद गप्पू जायसवाल, संतोष सिंह, अमन वर्मा, अजित रावत, आशीष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें