फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: योग-प्राणायाम से अनिद्रा और माइग्रेन पर पाया जा सकता है नियंत्रण

विज्ञापन
ओबरा चिल्ड्रेन पार्क में योग ​शिविर में योग करते प्रतिभागी। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
पतंजलि योगपीठ सोनभद्र के युवा भारत जिला महामंत्री एवं सोशल मीडिया प्रभारी योगी संकटमोचन की ओर से संचालित 25 दिवसीय निशुल्क योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर के 20वें दिन मंगलवार को चिल्ड्रेन पार्क में योगाभ्यास कराया गया। इस दौरान प्रशिक्षुओं को प्राणायाम की विधि, उसके नियम और विभिन्न रोगों के निवारण में योग की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। योगी संकटमोचन ने कहा कि नियमित योग और प्राणायाम के अभ्यास से माइग्रेन, सिरदर्द और अनिद्रा जैसी समस्याओं पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने प्रशिक्षुओं को रोगानुसार योगाभ्यास कराने की तकनीक भी सिखाई। शिविर में 13 वर्षीय नन्हें योगी अमृत ने कोड़ आसन, त्रिकोणासन और चक्रासन का प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। अमृत ने स्वामी रामदेव की शैली में नौली क्रिया का प्रदर्शन भी किया, जिसे प्रतिभागियों ने सराहा। शिविर का समापन सिंहासन और हास्यासन के अभ्यास के साथ हुआ।आयोजन में पतंजलि योगपीठ के कार्यकर्ता जितेंद्र और वीरेंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें