फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: प्रशासक व्यवस्था में कार्यों को लेकर असमंजस, प्रधान संघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायतों में प्रशासक व्यवस्था लागू होने के बाद विकास एवं जनहित के कार्यों के संचालन में आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों को लेकर प्रधान संघ सदर ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है। संघ का कहना है कि भुगतान एवं स्वीकृति प्रक्रिया स्पष्ट न होने से पेयजल, स्वच्छता और अन्य आवश्यक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के प्रधान संघ अध्यक्ष सुरेश शुक्ला ने डीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा कि ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद ग्राम प्रधानों को प्रशासक के रूप में आवश्यक कार्यों के संचालन का दायित्व सौंपा गया है। भीषण गर्मी के चलते कई गांवों में पेयजल संकट की स्थिति है। हैंडपंपों की मरम्मत, रिबोर और आवश्यकतानुसार टैंकरों की व्यवस्था की जरूरत है, लेकिन कार्यों की स्वीकृति एवं भुगतान संबंधी स्पष्ट प्रक्रिया उपलब्ध न होने से जनहित के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। बताया कि बरसात नजदीक है, इसके कारण नालियों की सफाई, जल निकासी, रास्तों की मरम्मत तथा अन्य आवश्यक कार्यों को समय रहते कराना जरूरी है। ज्ञापन देने वालों में अनूप तिवारी, अनुपम तिवारी, विमलेश पांडेय, अमरजीत दुबे, मार्कण्डेय पटेल, शिवेंद्र साहनी, आजाद कुशवाहा, मुन्ना सिंह, विजय बहादुर पटेल, अरुण सिंह, विजय शुक्ला, रामप्रवेश यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें